फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पौड़ी गढ़वाल के बिना मान्यता वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराज्य बाल आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश
विज्ञापन

I

Iराज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पौड़ी गढ़वाल जिले के उन निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। आयोग ने यह निर्देश शनिवार को एक मामले सुनवाई के दौरान जारी किए। आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने पौड़ी गढ़वाल के मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने विकासखंडों में निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यता से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। साथ ही उन स्कूलों की सूची बनाएंगे जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। यह भी बताना होगा कि ये स्कूल किन कारणों से बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं और इनके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आगामी 10 सितंबर तक रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपने का निर्देश है। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी 20 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से देहरादून स्थित आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर संकलित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें