फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बिना पंजीकरण प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, सभी जिलों के सीएमओ को आदेश जारी

Sat, 12 Jul 2025 03:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सचिव स्वास्थ्य ने प्रैक्टिस से पहले सभी डॉक्टरों का पंजीकरण अनिवार्य होने की बात कही। इस संबंध में सभी जिलों के सीएमओ को आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिव स्वास्थ्य डाॅ. आर. राजेश कुमार ने कहा, बिना पंजीकरण के प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के सीएमओ को इस संबंध में आदेश जारी किए। सचिव स्वास्थ्य ने कहा, प्रदेश में सरकारी व निजी क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर बिना पंजीकरण या नवीनीकरण के प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन


उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देश दिए गए कि बिना पंजीकरण डॉक्टरों की सूची तैयार की जाए। जिन डॉक्टरों ने अब तक पंजीकरण व नवीनीकरण नहीं कराया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट के तहत पंजीकृत डॉक्टर ही प्रैक्टिस कर सकते हैं। राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर गंभीर है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील रहेंगे, दलाल, मुंशी और इंटर्न नहीं, दून बार एसोसिएशन की सख्त चेतावनी

बिना पंजीकृत डॉक्टरों की सार्वजनिक होगी सूची

सचिव ने कहा, राज्य में बिना पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं करने वाले डॉक्टरों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। ऐसे डॉक्टरों को कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। उत्तराखंड चिकित्सा परिषद को बिना पंजीकृत डॉक्टरों की सूची जिलों को भेजने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें