फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाहनों पर कार्रवाई कर 14 का चालान, तीन किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कालसी। क्षेत्र में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से वाहनों का संचालन करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विभाग की टीम ने 14 वाहनों पर चालान की कार्रवाई करने के साथ जरूरी कागजात नहीं पाए जाने पर तीन वाहनों को सीज कर दिया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अनिल नेगी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कालसी के तहसील मुख्यालय, बाजार, कालसी गेट, हरिपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में आम जनमानस को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। यातायात संबंधी नियमों का पालन करने पर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग कर दौड़ रहे 14 वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही आवश्यक कागजात नहीं पाए जाने पर तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें