फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई, 50 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक लाख से अधिक का राजस्व वसूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। ऊर्जा निगम ने बिल जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 50 बिजली संयोजन रद्द कर दिए। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने एक लाख से अधिक के राजस्व की वसूली भी की।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड की टीम ने क्षेत्र के ग्राम कथियान, डिरनाड में बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती करते हुए 50 विद्युत संयोजन रद्द कर दिए। इसके साथ ही कार्रवाई के दौरान टीम ने एक लाख से अधिक के राजस्व की वसूली की। उधर, निगम की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई। स्थानीय निवासियों ने कहा कि माघ-मरोज पर्व के दौरान इस प्रकार की कार्रवाई करना उचित नहीं है। उधर निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि समूचे क्षेत्र में बकाया भुगतान नहीं करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई चल रही है। जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें