कमर्चारियों का #PF ना देने कंपनी पर भारी पड़ गई। जानिए कौन सी है यह कंपनी...
कर्मचारियों का पीएफ चोरी करने वाली हरिद्वार की टाइगर स्टील कंपनी की कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) ने कुर्की कर ली है। मंगलवार को ईपीएफओ की टीम ने हरिद्वार सिडकुल सेक्टर 12 स्थित कंपनी पर छापा मारा।
छापे के दौरान मौके पर मिले जनरेटर, टवेरा कार सहित प्लांट की सभी मशीनें जब्त कर ली गई। अब इनकी नीलामी करके कर्मचारियों का पीएफ अंशदान जमा किया जाएगा।
PF
- फोटो : amar ujala
टाइगर स्टील पर सितंबर 2015 से मई 2017 तक का कर्मचारियों का 29,04,891 रुपये बकाया था। ईपीएफओ के नोटिस भेजने के बाद कंपनी ने इसमें से साढ़े छह लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद बचे हुए 22,47,705 रुपये के लिए लगातार नोटिस भेजे जाने के बावजूद कंपनी ने पैसा जमा नहीं कराया।
बीते दिनों ईपीएफओ ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के खाते सीज कर दिए थे। इसके बावजूद पैसा जमा नहीं कराया गया। मंगलवार को ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त 1 मनोज कुमार यादव के निर्देशों पर क्षेत्रीय आयुक्त 2 आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर कंपनी के सभी सामान की कुर्की कर ली।
इसमें 800 केवि का जेनरेटर, शेवर्ले की टवेरा कार, प्लांट की सभी मशीनें शामिल हैं। कार्रवाई करने वालों में रिकवरी आफिसर पंकज कुमार, संजय बदूनी, एनफोर्समेंट ऑफिसर शैलेश राय, भूपाल बिष्ट, सुनील बब्बर व सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।
आयकर एक्ट के तहत कार्रवाई
money
ईपीएफओ की ओर से कर्मचारियों का पीएफ चोरी करने वालों पर आयकर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। इसमें पहले नोटिस भेजा जाता है। इसके बाद भी अगर अंशदान जमा नहीं कराया जाता तो खाते सीज करने जैसी कार्रवाई होती है। इसके बाद भी पैसा जमा न कराने वालों के सामान की कुर्की कर ली जाती है। पीएफ अधिकारियों को पूरी तरह से आयकर विभाग की तरह शक्तियां प्राप्त हैं।
कोई भी कंपनी अगर कर्मचारियों का पीएफ चोरी करेगी। समय पर अदा नहीं कराएगी तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही हम कुछ और कंपनियों पर कार्रवाई करने वाले हैं। -मनोज कुमार यादव, क्षेत्रीय आयुक्त, ईपीएफओ, देहरादून