फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयम से काम लें, सकारात्मक सोचें:डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध के बीच डीजीपी अशोक कुमार ने शनिवार को फिर से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है। उन्होंने युवाओं से कहा है कि संयम से काम लें और अपनी सोच को सकारात्मक रखें ताकि कोई बरगला न सके। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लगातार शांति व्यवस्था के लिए युवाओं से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि हमारे कुछ युवा साथी अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलनरत हैं। कुछ गलतफहमी के शिकार हैं और कुछ को भड़काया जा रहा है। सभी साथियों से अपील है कि कृपया शांति बनाए रखें। कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। उन्होंने बताया कि सभी 13 जिलों में एलआईयू को अलर्ट पर रखा गया है ताकि छोटी से छोटी सूचनाओं को भी एकत्रित किया जा सके। जो लोग युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। सभी सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाए जाने को भी कहा गया है।
हर जिले में युवाओं से पुलिस अधिकारी बात भी कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि इसको इस नजर भी देखा जा सकता है कि आपको आर्मी के साथ अन्य नौकरियों के अवसर भी प्राप्त होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस संबंध में घोषणा की है। पुलिस, आपदा, चारधाम आदि में अवसर दिए जाएंगे। इसलिए पॉजिटिव सोच सकते हैं। डीजीपी ने कहा कि यदि कुछ को विरोध प्रकट करना भी है तो अनुरोध है कि कृपया लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें। कानून व्यवस्था को हाथ में न लें। आपका देश है। देश की संपत्ति को किसी तरह से नुकसान न पहुंचाएं। आप देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें