फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसीएमओ ने जौनसार बावर के अस्पतालों की व्यवस्थाएं परखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीएमओ दिनेश चौहान ने जौनसार बावर के सीएचसी, पीएचसी और उप केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी पजिटीलानी में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने आश्वासन दिया। दिलोऊ के ग्रामीणों को उन्होंने बताया कि उपकेंद्र में सीएचओ और एएनएम की तैनाती हो गई है। इससे मरीजों को अब गांव में प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल पाएगी। दिलोऊ में उपकेंद्र की भूमि को लेकर चल रहे विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाने की सलाह दी।
विज्ञापन


मंगलवार को एसीएमओ दिनेश चौहान पहले पीएचसी कालसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। उन्होंने चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी कक्षों, सामान्य और महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए मरीजों से बातचीत की। अस्पताल की फार्मेसी में दवाइयों के स्टॉक की भी जांच की। दोपहर में एसीएमओ ने पीएचसी पजिटीलानी का निरीक्षण किया। यहां चिकित्साधिकारी ने उन्हें बताया कि अस्पताल भवन में पेयजल कनेक्शन तो है, लेकिन आपूर्ति नहीं होती है। इससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसीएमओ ने इस संबंधी जलसंस्थान विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उसके बाद उप केंद्र दिलोऊ पंहुचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि उपकेंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती से अब उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में नहीं जाना होगा। इस दौरान पीएचसी कालसी के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप उनियाल, सीएचसी साहिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें