फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग मसूरी पहुंचीं 'छपाक' की रीयल करेक्टर लक्ष्मी अग्रवाल

Fri, 24 Jan 2020 02:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
दोस्तों के साथ लक्ष्मी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसिड अटैक पर बनी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की रियल करेक्टर लक्ष्मी अग्रवाल बृहस्पतिवार शाम लालटिब्बा पहुंचीं। लक्ष्मी अग्रवाल ने देश विदेश से आए पर्यटकों से भी बातचीत की। लालटिब्बा कैफे में अपनी दोस्त संध्या मल्होत्रा ठुकराल के साथ करीब एक घंटा बिताने के बाद वह देहरादून लौट गई।

विज्ञापन


लक्ष्मी अग्रवाल ने अपने दोस्तों के साथ लाल टिब्बा से दिखने वाली हिमालय की बफीर्ली चोटियों के खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ  लिया। लक्ष्मी अग्रवाल लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी भी गई। वहां पर भी उन्होंने ट्रेनी आईएएस अधिकारियों से वार्ता की।

लक्ष्मी अग्रवाल की दोस्त संध्या मल्होत्रा ठुकराल ने कहा कि लक्ष्मी अग्रवाल हर दूसरे तीसरे महीने लाल टिब्बा आती है और यहां हिमालय बर्फीली चोटियों के खूबसूरत नजारे का दीदार करती हैं। वह काफी देर बिना किसी से कुछ बात करे हिमालय के दृश्य को निहारती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें