फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: अच्युतानंद तीर्थ ने स्वामी प्रसाद के खिलाफ दी तहरीर, बोले- मौर्य के बयान से भड़क सकती है हिंसा

Wed, 02 Aug 2023 08:30 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

28 जुलाई को स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि बोध मठ तोड़कर बदरीनाथ धाम बनाया गया था। इस बयान से अच्युतानंद तीर्थ काफी आहत हुए। उनका आरोप है कि मौर्य बिना किसी साक्ष्य एवं आधार के हिन्दुओं की धार्मिक भावना भड़का रहे हैं।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ को प्राचीन बौद्ध मठ बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के खिलाफ स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अच्युतानंद तीर्थ का कहना है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने जिस तरह का बयान दिया है उससे हिंदू आस्था को ठेस पहुंची है। इस तरह के बयान से हिंसा भड़क सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun : उद्यान विभाग के निलंबित निदेशक बवेजा की होगी एसआईटी जांच, शासन ने जारी किया टीम गठित करने का आदेश
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने बताया कि 28 जुलाई को स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि बोध मठ तोड़कर बदरीनाथ धाम बनाया गया था। इस बयान से वह काफी आहत हुए हैं। उनका आरोप है कि मौर्य बिना किसी साक्ष्य एवं आधार के हिन्दुओं की धार्मिक भावना भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा फैलाने की भावना और साजिश के तहत उक्त बयान दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें