फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 के हुए आचार्य बालकृष्ण, आश्रम में सादगी से मनाया अपना जन्मदिन

Fri, 04 Aug 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Balkrishna - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्‍ण शुक्रवार चार अगस्त को 45 साल के हो गए। पौड़ी ‌स्थित एक आश्रम में आचार्य बालकृष्‍ण ने सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के पौड़ी जिले में झिलमिल गुफा से आगे पोखरी आश्रम में बालकृष्‍ण ने अपना जन्‍मदिन आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।

इस मौके पर यज्ञ पूजन किया गया। आश्रम में वृक्ष भी लगाए गए।
 
विज्ञापन

जड़ी-बूटियों के ज्ञान में निपुणता

balkrishna
बालकृष्ण का जन्म 04 अगस्त 1972 को हुआ। इनकी माता का नाम सुमित्रा देवी और पिता का नाम जय बल्लभ है।

उन्होंने संस्कृत में आयुर्वेदिक औषधियों और जड़ी-बूटियों के ज्ञान में निपुणता प्राप्त की और इसका प्रचार-प्रसार का कार्य करते रहे हैं।

उनका जन्म दिवस पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से जुड़े लोग 'आयुर्वेद दिवस' के रूप में मनाते हैं। आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ के आयुर्वेद केंद्र के माध्यम से पारंपरिक आयुर्वेद पद्धति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें