फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विद्युत कनेक्शन हस्तांतरित कराने का आरोप, दंपती पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने एक युवक व उसकी पत्नी पर अधिकृत भूखंड पर लगे विद्युत कनेक्शन को फर्जी हस्ताक्षर व शपथपत्र तैयार कर अपने नाम पर हस्तांतरित कराने का आरोप लगाया है। पटेलनगर पुलिस ने मामले में दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भंडारीबाग निवासी पीड़ित महीपाल धीमान ने बताया कि देहराखास में लक्ष्मण विद्यालय हायर सेकेंडरी की भूमि का अधिकृत प्रमाणपत्र विद्यालय की ओर से उन्हें दिया गया है। आरोपी सालिक अपनी पत्नी व अन्य लोगों के साथ दिसंबर 2023 में उनके साथ मारपीट करते हुए दस्तावेज व नकदी लूट ली थी। दिसंबर 2023 को वह अपनी संपत्ति पर लगे विद्युत कनेक्शन का बिल जमा करने गए थे।
वहां जाकर उन्हें पता लगा कि आरोपियों ने एकराय होकर फर्जी हस्ताक्षर व शपथपत्र बनाकर विद्युत कनेक्शन को अपने नाम पर हस्तांतरित करा लिया है। बताया कि आरोपियों ने उनसे दस्तावेज लूटे थे उन्हीं के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा सकते है। पुलिस ने आरोपी सालिक राम व रीता जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें