फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमसूरी रोड स्थित बावड़ी मंदिर में चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है। राजपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दस दिसंबर को चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया गया था कि बावड़ी मंदिर का दान पात्र और उसके पास के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बृहस्पतिवार को आरोपी गोली थापा निवासी नेपाल, हाल निवासी आईएसबीटी फ्लाईओवर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से तांबे की दो घंटी, तीन लोटे, दो स्टील की प्लेट, चांदी के नाग-नागिन के दो जोड़े और नकदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है। वह पहले भी जेल जा चुका है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें