एक युवती के यौन उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि रविवार को एक युवती ने कोतवाली में शिकायत दी थी। उसने बताया कि तीन वर्ष पूर्व पड़ोस में रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। युवक और उनका निकाहनामा बनाया गया था। युवक और उनके माता-पिता ने निकाहनामा को अस्वीकार कर दिया। पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।