उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़ ने अपना एक माह का वेतन धराली आपदा राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी के धराली में आई प्राकृतिक आपदा से बड़े पैमाने पर हानि हुई है। प्रदेश व केंद्र सरकार के माध्यम से पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग का भी आपदा पीड़ितों को अपने स्तर से राहत में योगदान करने का दायित्व बनता है। उन्होंने बताया कि अपना एक महीने का वेतन लगभग 51 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया है।