फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बदायूं से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रा को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र से अपह्रत छात्रा पुलिस को उत्तरप्रदेश के बदायूं में आरोपी युवक के साथ मिली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा से पुलिस पूछताछ के दौरान दुष्कर्म की बात भी सामने आई। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा को बढ़ाया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 29 नवंबर को उनकी 17 वर्षीय बेटी स्कूल के लिए घर से निकली थी। लेकिन, वह न तो स्कूल पहुंची न घर वापस आई। बताया कि काफी खोजने के बाद भी वह कहीं नहीं मिली। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज किया। बताया कि छात्रा और आरोपी की लोकेशन उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में मिली। जांच में लोकेशन के आसपास ही अपह्रत छात्रा और आरोपी पुलिस टीम को मिल गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बताया कि पुलिस ने बदायूं निवासी आरोपी रामवीर सैनी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें