Iबसंत विहार थाना पुलिस ने चोरी की 16 हजार की नकदी और करीब एक लाख रुपये के जेवरात के साथ आरोपी धर्मेंद्र दास उर्फ बोल्ट निवासी बिहार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में शांति विहार गोविंदगढ़ निवासी माधुरी गर्ग ने चोरी की शिकायत की थी। आरोपी देहरादून में रहकर मजदूरी करता है।I