फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: 18 लाख की ठगी का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार, क्रिप्टो ट्रेडिंग में कमाई का लालच देकर करता था ठगी

Tue, 23 Jan 2024 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

दून निवासी एक व्यक्ति को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर वेबसाइट के लिंक भेजकर निवेश और टास्क पूरा करने के लिए कहा गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में जांच की गई तो पता चला कि अलग-अलग राज्यों में लाखों की धोखाधड़ी इस गिरोह के सदस्यों ने की है।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टो ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दून निवासी एक व्यक्ति से 18 लाख रुपये ठगे थे। कर्नाटक से गिरफ्तार इस साइबर ठग के बैंक खातों में 13 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन मिला है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ठगी का तरीका यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और लाइक करने वाला ही था। दून निवासी एक व्यक्ति को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर वेबसाइट के लिंक भेजकर निवेश और टास्क पूरा करने के लिए कहा गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में जांच की गई तो पता चला कि अलग-अलग राज्यों में लाखों की धोखाधड़ी इस गिरोह के सदस्यों ने की है। शिकायतकर्ता की धनराशि दिल्ली, जयपुर राजस्थान में ट्रांसफर हुई थी।

Dehradun Crime: युवक की हत्या कर शव दुधली के जंगल में फेंका, चेहरे पर मिले गहरी चोटों के निशान
विज्ञापन


बैंक खातों और अन्य जानकारी के आधार पर कादिर खान और अनीश खान निवासी चूड़ीमियां सीकर राजस्थान को गिरफ्तार कर धारा 41 सीआरपीसी के तहत कानूनी कार्यवाही की गई। इसी क्रम में गिरोह सदस्य राघवेन्द्र निवासी एसएसएम नगर कर्नाटक को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि संगठित गिरोह लोगों के करंट अकाउंट खुलवाता है। अपराध से जुड़े ठगी धनराशि को अलग-अलग बैंक खातों में भेजने के बाद क्रिप्टो प्लेटफार्म से धन को क्रिप्टो में बदल कर पैसा आगे भेज देते है।
विज्ञापन


पता चला कि अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया जिसमें। 13 करोड़ के विवादित व संदिग्ध लेनदेन की बात सामने आई है। इस कार्रवाई से संबंधित जानकारी आंध्रप्रदेश, केरला, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना पुलिस से साझा की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें