फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से लाखों रुपये का कार लोन डकारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वसंत विहार थाने में नवंबर 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वसंत विहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैंक अधिकारियों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों ने वर्ष 2012 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से 40 लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन चुकाया नहीं। मामले में कृपाल सिंह निवासी दीपनगर कॉलोनी, प्रदीप सकलानी निवसी टिहरी, दीपक सिंघल निवासी पटेलनगर को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में एक आरोपी नवीन गर्ग फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी नवीन गर्ग को गढ़ी कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गर्ग के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। मा.सि.रि.