फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेस्टोरेंट मालिक से जबरन वसूली और धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नालापानी चौक क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट मालिक से जबरन वसूली और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को उक्रांद का कार्यकर्ता बता रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में आशुतोष नेगी, आशीष नेगी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रजवाड़ा रेस्टोरेंट के प्रबंधक आशीष शर्मा ने रायपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि उनके रेस्टोरेंट में शौकीन सिंह निवासी कंदार गांव घनसाली टिहरी गढ़वाल बतौर रसोइया काम करता था। उसने केवल 20 दिन कार्य किया और विदेश जाने की बात कहकर 25 फरवरी को नौकरी छोड़ दी। 26 फरवरी की शाम शौकीन सिंह छह-सात लोगों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा। ये लोग खुद को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का कार्यकर्ता बता रहे थे। कहा कि इनमें से दो व्यक्तियों ने अपने नाम आशुतोष नेगी और आशीष नेगी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने रेस्टोरेंट के मालिक डॉ. दीपक गुप्ता और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। जबरन शोर मचाकर दबाव बनाया और वेतन के नाम पर 12,600 रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें