फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 लाख रुपये की ठगी का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में केदारपुरम क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया था। मामले में अनिल अग्रवाल निवासी थर्ड ब्लॉक भंडारी बाग की शिकायत पर रफीक अहमद निवासी राजीव गांधी नगर न्यू मुस्तफाबाद दयालपुर दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्तमान में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने पड़ताल की तो उसकी लोकेशन दिल्ली की पाई गई। इस पर पुलिस ने उसे सब्जी मंडी दयालपुर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें