फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गला घोंटकर हत्या का प्रयास और चेन व नकदी छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। जमीन का एग्रीमेंट तैयार कराने गए नगर के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी सत्येंद्र उर्फ सतबीर ने लक्सर के पीपली गांव निवासी परविंदर और उसके दो साथियों पर फंदे से गला दबाकर हत्या का प्रयास करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पिटाई करने और सोने की चेन व 15 हजार की नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सत्येंद्र ने तहरीर में बताया कि आरोपी परविंद्र से उन्होंने 1.50 लाख में एक वाहन खरीदा था लेकिन परविंद्र ने वाहन वापस लेने के बाद उनके पूरे पैसे वापस नहीं किए थे। इस बीच पिछले दिनों आरोपी ने उनसे उनकी एक जमीन का पांच लाख में सौदा तय किया था। 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उसने उनकी जमीन का एग्रीमेंट करने के लिए बुलाया था।
लक्सर - हरिद्वार हाईवे पर वह उसकी गाड़ी में बैठ गए। तभी पीछे की सीट पर बैठे दो व्यक्तियों ने कपड़े का फंदा गले में डालकर उनकी हत्या का प्रयास किया। हाथापाई में गाड़ी का दरवाजा खुल गया और वह बाहर निकल आए। आरोप है कि, इस दौरान परविंद्र ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनकी पिटाई की और उनके पास मौजूद 15 हजार की नकदी व गले में पहनी तीन तोला सोने की चेन भी छीन ली। उनके शोर मचाने पर राहगीरों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित जानलेवा हमला करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें