देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र से नाबालिग को बहलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सहारनपुर निवासी 20 वर्षीय युवक मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि नौ अक्तूबर को पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को मोहित सैनी बहलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने चार अक्तूबर को पटेलनगर क्षेत्र से आरोपी मोहित सैनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नाबालिग को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहित सैनी सहारनपुर जिले के ननौता क्षेत्र के दादनपुर गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 20 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।