विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने लेहमन पुल के पास चोरी हुई बाइक के साथ हिमाचल प्रदेश के माजरा थाना क्षेत्र के मिस्सरवाला जगतपुरा निवासी आरोपी कासिम को कुल्हाल तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि 15 नवंबर को डाकपत्थर निवासी ऋषभ शर्मा ने ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बाबूगढ़ स्थित लेहमन पुल से उनकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धारा में प्राथमिकी दर्ज की। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद