क्लेमेंटटाउन पुलिस ने गुलफाम अली को अवैध नशे के 168 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि 12 मार्च को टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान झील तिराहा आर्मी एरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम गुलफाम अली उर्फ पीटर (48) निवासी बड़ा भारुवाला बताया। हाथ में पकड़ी पन्नी की तलाशी लेने पर उसमें नशे के कुल 168 कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इन कैप्सूल को मजदूरों और युवकों को बेचने के लिए लेकर जा रहा था।