प्रेमनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार को बिजनौर निवासी आरोपी मोनिस को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 12.25 ग्राम स्मैक और एक कार बरामद की है। कार में तलाशी के दौरान एक अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए उसने कई लोगों से उधार लिया था। जिसके चलते जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह अन्य युवक से स्मैक खरीद कर लाया जिसे वह रात के समय हॉस्टल और पीजी में रहने वाले युवकों को बेचकर अधिक मुनाफा कमाने के लालच में पौंधा रोड पर आया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी वाहन में अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता था।