फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय गैंग को हथियार तस्करी करने वाला गिरफ्तार, STF और मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

Fri, 04 Jul 2025 05:32 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अंतरराष्ट्रीय गैंग को हथियार तस्करी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरराष्ट्रीय वन तस्कर गैंग को हथियार सप्लाई करने के आरोप में दिल्ली के यमुना विहार के कामरान अहमद को क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम राज उगले हैं।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि कामरान हाल में क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के केशवकुंज टर्नर रोड में रह रहा था। वह अंतरराष्ट्रीय वन तस्कर गैंग को हथियार देता था। इन हथियारों से वन्यजीवों का शिकार किया जाता था।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि दो जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एसटीएफ उत्तराखंड को सूचना दी कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वन तस्कर गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। अपराधियों ने पूछताछ में बताया है कि वे देहरादून के कामरान से हथियार सप्लाई किए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने यह जानकारी उत्तराखंड एसटीएफ को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...CM Dhami: रिकॉर्ड बनाया, लेकिन अभी तोड़ना बाकी...कैसा रहा है उत्तराखंड का इतिहास, पढ़ें इस खास लेख में
विज्ञापन


इसके बाद एसटीएफ की ओर से टीम गठित कर आरोपी कमरान अहमद के उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आर्म्स एक्ट में पहले भी जेल जा चुका है। एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें