फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चोरी की स्कूटी बेचते आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबुद्धा मंदिर के बाहर से हुई थी स्कूटी चोरी
विज्ञापन

I

Iक्लेमेंटटाउन पुलिस ने 23 जुलाई को बुद्धा मंदिर के बाहर से चोरी हुई स्कूटी के साथ देहरादून निवासी आकाश भल्ला (30) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्कूटी को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचने की कोशिश कर रहा था, जिसके जरिये पुलिस को उस तक पहुंचते देर नहीं लगी।I
विज्ञापन

Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि स्कूटी मालिक प्रवीण भाटी ने 23 जुलाई को पुलिस को बताया था कि उन्हाेंने बुद्धा मंदिर के बाहर स्कूटी खड़ी की थी। उसमें चाबी लगी रह गई थी। इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर उसे चुरा ले गया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसी बीच सूचना मिली कि चोरी की स्कूटी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेची जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया और पिपलेश्वर मंदिर से नई बस्ती की ओर जाने वाली सड़क पर चोरी की स्कूटी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्कूटी चुरा ली लेकिन कागजात न होने के कारण उसका कोई खरीदार नहीं मिल रहा था। इसलिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्कूटी की तस्वीरें अपलोड करके बेचने की कोशिश कर रहा था।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें