विकासनगर/चकराता। कोतवाली चकराता पुलिस ने मंगलवार को मोहना काफना निवासी अमित कुमार को चोरी हुए सीसीटीवी और उसके स्टैंड व पोल के आरोप में मुझिया खेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को मदन सिंह चौहान ने शिकायत दी थी। उन्होंने ग्राम सावरा, खत मोहना स्थित अपनी भूमि की निगरानी के लिए फोर जी सिम आधारित कैमरा लगाया था। कैमरा चोरी होने के साथ फेंसिंग वायर, गेट और स्टोर का ताला भी तोड़ा गया था। शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी, तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाने और चोरी की संपत्ति रखने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है। संवाद