फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की टीम ने किया इच्छाड़ी बांध का निरीक्षण

Tue, 13 Oct 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बांध सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और बांधों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की टीम ने इच्छाड़ी बांध का निरीक्षण किया। टीम सदस्यों ने बांध का स्थलीय निरीक्षण करके उसकी संरचनाओं और संचालन व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश कश्यप की अध्यक्षता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधियों की टीम ने टौंस नदी पर स्थित इछाड़ी बांध का निरीक्षण किया। टीम ने बांध की विभिन्न संरचनाओं की स्थिति और संचालन व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान यूजेवीएन लिमिटेड के महाप्रबंधक इंद्रमोहन करासी, उपमहाप्रबंधक हेमंत श्रीवास्तव और अधिशासी अभियंता यशपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारियों ने बांध संचालन, सुरक्षा संबंधी कार्यों और व्यावहारिक चुनौतियों से टीम को अवगत कराया। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 का उद्देश्य बांधों की नियमित निगरानी, निरीक्षण, रखरखाव और समय पर मरम्मत के माध्यम से दुर्घटनाओं को रोकना और जनजीवन व संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने क्षेत्रीय समीक्षा बैठक को उत्तरी क्षेत्र में बांध सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संभावित जोखिमों का समय रहते आकलन करने और बांधों की आपदा से निपटने की क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक में प्राधिकरण के सदस्य प्रमोद नारायण और राकेश टूटेजा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें