फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: महिला अकाउंटेंट की 3.18 करोड़ की संपत्ति जब्त, FD के नाम पर हड़पे थे लोगों के पैसे

Tue, 28 Feb 2023 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

भारती देवी सहकारी समिति विकासनगर में कैशियर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए।
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर लोगों का पैसा जमा कर धोखाधड़ी करने के मामले में सहकारी समिति विकासनगर की पूर्व अकाउंटेंट की प्रवर्तन निदेशालय ने 3.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इनमें विकासनगर में 12 फ्लैट भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भारती देवी सहकारी समिति विकासनगर में कैशियर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए। उन्हें वादा किया गया था कि इसका मोटा ब्याज मिलेगा। लेकिन, निवेशकों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की।

इसके बाद वर्ष 2020 में विकासनगर पुलिस ने भारती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले बताया गया था कि भारती देवी ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का गबन किया है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने भी इसकी जांच शुरू की। निदेशालय ने सोमवार को भारती देवी की 3.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें