फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश कानूनों में बड़े बदलाव की जरूरत : न्यायमूर्ति सांघी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पणI
विज्ञापन


ब्रिटिश हुकूमत के जिन कानूनों के हिसाब से हम न्याय प्रणाली को चला रहे हैं, उसमें बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत है, ताकि फैसले में ज्यादा वक्त न लगे। यह बात उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने ढकरानी स्थित कोर्ट के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में फैसले छोटे लिखे जाने की जरूरत है। उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या अधिक होने पर चिंता जताई और जल्द निपटारा करने पर जोर दिया। कहा कि मुख्य न्यायाधीशों को समय-समय पर न्यायालयों का भ्रमण करना चाहिए, ताकि व्यवस्थाओं में और सुधार किया जा सके।
विज्ञापन




उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया। इससे पहले कोर्ट पहुंचने पर पछवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश का अभिवादन किया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के सीनियर जज मनोज कुमार तिवारी और शरद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

इस मौके पर जिला न्यायाधीश प्रदीप पंत, अपर जिला न्यायाधीश राहुल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल शर्मा, पछवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विजय पाल, सचिव संजय गुप्ता, सहसचिव अनिल कांडपाल, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, सुरेंद्र मित्तल, भारत मूर्ति गुप्ता, मनोज शर्मा, संदीप बर्त्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iसभी सुविधाओं से लैस है भवनI



विकासनगर में सिविल न्यायालय के लिए लोक निर्माण विभाग ने पांच करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का निर्माण किया है। भवन सभी सुविधाओं से लैस है। भवन में दो न्यायालय कक्ष, लाइब्रेरी, स्टोर, अधिवक्ता कक्ष सहित अन्य सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें