फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में लगे ओवरलोड डंपरों से हो रहे हादसे : यशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाया इसके लिए जिम्मेदार होने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने काशीपुर में खनन कार्य में लगे तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों को चलती-फिरती मौत बताते हुए कहा कि इनसे लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके लिए सीधी जिम्मेदारी राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस विभाग की है।
उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा, सोमवार को काशीपुर क्षेत्र के ढकिया नंबर-एक स्थित शिवनगर ग्राम में एक ग्रामीण की खनन वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बीते दो-तीन दिनों में ढकिया, कुंडेश्वरी, कुण्डेश्वरा और ब्रह्मनगर क्षेत्रों में खनन वाहनों से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सड़क हादसों में जिस तेजी से मौत हो रही है, उतनी मौतें अब युद्ध या प्राकृतिक आपदा में भी नहीं होती। आरोप लगाया कि यह हादसे नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हो रही जन हत्याएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, यदि ओवरलोड डंपरों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया, खनन वाहनों पर सख्त निगरानी नहीं हुई, ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से लागू नहीं किया गया और जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन छेड़ेंगे और सरकार को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें