फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजपुर रोड पर सामने से वाहनों की लाइट पड़ने से हो रहे हादसे, एमडीडीए करेगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIरोशनी को रोकने के लिए डिवाइडर पर लगेगी रेलिंग, अन्य जगहों पर अस्थायी डिवाइडर भी बनेंगे
I
I

I
I

प्रमुख टी-प्वाइंट और चौराहों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगेंगी आई कैट और सोलर ब्लिंकर लाइट

I
Iराजपुर रोड पर डिवाइडर की ऊंचाई कम होने से शाम के समय दूसरी तरफ के वाहनों की तेज लाइट आंखों पर पड़ रही हैं। इसके चलते ट्रैफिक विभाग ने कई दुर्घटनाओं को रिकॉर्ड किया है। साथ ही कई टी-प्वाइंट और चौराहों पर सोलर ब्लिंकर लाइट नहीं होने से भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस तरह की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक विभाग की सिफारिश पर एमडीडीए ट्रैफिक कंट्रोल एवं मैनेजमेंट के लिए काम करेगा। इसके लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
I
Iट्रैफिक विभाग की ओर से एमडीडीए से शहर में यातायात प्रबंधन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग मांगा गया है। इसके लिए विभिन्न जगहों पर अलग-अलग तरह के उपाय किए जाने की जरूरत बताई गई है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने यातायात प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर सभी जरूरी उपायों को अमल में लाने के लिए प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं। बंशीधर तिवारी ने बताया कि राजपुर रोड पर डिवाडर की ऊंचाई कम है। यहां पौधरोपण से समाधान नहीं हो सकता है। इसके लिए रेलिंग की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

I
I
I
Iप्रेमनगर में अस्थायी डिवाइडर की मांग की गई है। वहीं, शहर में कई ऐसे प्रमुख चौराहे और टी-प्वाइंट हैं, जहां अंधेरा रहता है और सामने अचानक अवरोध आने पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसी जगहों पर सोलर ब्लिंकर एवं कैट आई आदि लगाने की सिफारिश की गई है। उन्होंने बताया कि यातायात प्रबंधन में एमडीडीए पूरा सहयोग करेगा। सभी कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iकुठाल गेट से मसूरी डायवर्जन तक नहीं एक भी स्ट्रीट लाइट
I
Iमालसी रोड पर कुठाल गेट से मसूरी डायवर्जन तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। इसके कारण लोगों को पेरशानी हो रही है। ट्रैफिक विभाग ने इस रोड पर लाइटों की सख्त जरूरत बताई है। वहीं, दूसरी ओर शहर के विभिन्न हिस्सों में एमडीडीए की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस पर बंशीधर तिवारी ने बताया कि मालसी रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इन्हें नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें