फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: इंदिरा नगर में पुराने मकान को तोड़ते समय हादसा, मलबे में दबा मजदूर, अस्पताल में भर्ती

Mon, 12 Oct 2026 07:18 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पुलिस को सूचना मिली कि आईटीबीपी रोड स्थित मकान संख्या 1027 गिर गया है और उसके नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे निकलवाया।
विज्ञापन
मकान तोड़ते समय मलबे में दबा मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोमवार सुबह पुराने मकान को तोड़ने के दौरान हादसा हो गया। मकान का मलबा गिरने से एक व्यक्ति उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:22 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि इंदिरा नगर कॉलोनी में आईटीबीपी रोड स्थित मकान संख्या 1027 गिर गया है और उसके नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना बसंत विहार से अपर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

UK Top News: धामी कैबिनेट में बड़े फैसले, महिला ने तेंदुए को घर में बंद किया, कुंभ के लोगो का लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचने पर पता चला कि समीर मुंडेपी पुत्र सतीश मुंडेपी के पुराने मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से मलबा गिरने के कारण तारिक हुसैन उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तारिक को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें