फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर हादसा: स्कूली बच्चों को लेकर लाखामंडल जा रही बस पर गिरा मलबा, शीशा तोड़कर अंदर घुसा

Mon, 26 Jan 2026 05:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)

सार

डामटा के पास राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिससे पहाड़ी से आया चट्टानी मलबा बस के ऊपर आ गिरा। 
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हादसा हो गया। विकासनगर से 27 स्कूली बच्चों को लाखामंडल दर्शन करवाने लेकर जा रही बस पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गिरा। वहीं, बड़ा बोल्डर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। इससे बच्चों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने बस को किसी तरह संभाला और साइड लगाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा डामटा के समीप हुआ। यहां राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिससे पहाड़ी से आया चट्टानी मलबा बस संख्या uk07pa 0039 के ऊपर आ गिरा। मलबा इतना ज्यादा था कि बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गया। 

Republic Day 2026: मुख्यमंत्री धामी ने आवासीय परिसर में फहराया ध्वज, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लगातार वाहनों को खतरा बना हुआ है। वहीं, थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने बताया कि घटना से किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, जिन्हें दूसरी बस से लाखामंडल दर्शन के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें