फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राईवर की सूझ-बूझ ने बचाई दस जिंदगियां, जानिए कैसे हादसे से बाल-बाल बचे लोग

Mon, 24 Apr 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलकंठ मोटर मार्ग पर सोमवार को हुए हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार 10 लोग घायल हो गए। हादसा टेंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। हालांकि चालक की सूझबूझ से अनहोनी टल गई। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को हरियाणा से लक्ष्मणझूला घूमने आया यात्रियों का दल सोमवार सुबह चार अलग-अलग वाहनों से पौराणिक नीलकंठ धाम के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय यात्रियों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक घट्टूगाड के समीप फेल हो गया। वाहन के अनियंत्रित होने पर चालक ने सूझबूझ दिखाई और वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। 

पहाड़ी से टकराने पर वाहन का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार राज सिंह (49) पुत्र रिसाल सिंह, नंद किशोर (70) पुत्र स्व. रामचंद्र, दर्शना (48) पत्नी बलजीत, राजेश (37) पुत्र नरेंद्र सिंगल निवासी रोहतक, हरियाणा, जगवीर सिंह (25) पुत्र ईश्वर सिंह, माया देवी (50) पत्नी सतवीर सिंह, फूला देवी (65) पत्नी हरिचंद, किताबो देवी (65) प्रकाश निवासी जिंद
विज्ञापन


हरियाणा, वेदपती (50) पुत्री सूरजमल निवासी बरवाड़ा हिसार, शीला देवी (39) पत्नी सुभाष सिंह निवासी चिनाना रोड सैनिक बस्ती, कैथल घायल हो गए। सभी घायलों को 108 आपातकालीन सेवा वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में चालक समेत 15 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें