फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: सड़क पर पलट गई बस, हादसे में छह लोग हुए घायल

Sat, 20 Nov 2021 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

 कंडिसौड़ के रामोलगांव के पास एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही थी।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

बस में कुल 22 लोग सवार थे

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कंडिसौड़ के रामोलगांव के पास एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि बस (संख्या यूके 014 पीए 0548) ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही थी।

तभी कंडीसौड़ रमोल गांव के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गई। बस में कुल 22 लोग सवार थे। दुर्घटना में बस में सवार छह यात्री घायल हुए हैं। जिसमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है व एक अन्य के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी कंडिसौड़ ले जाया गया है। जहा से 02 गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के नाम:
1- आराध्य पुत्री अरविंद उम्र साल साल निवासी मंजरवाल गांव पोस्ट मैंडखाल तहसील कंडिसौड़ (एम्स रेफर)
2-  मिथिलेश पत्नी विनोद कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी छाम कंडिसौड़ (एम्स रेफर)
3- लाल बहादुर पुत्र टिकनारायण ठाकुर उम्र 33 वर्ष झारखंड वर्तमान निवासी आईटीबीपी मातली उत्तरकाशी (जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर)
4- भक्त बहादुर (जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर)
5- कविता  सामान्य घायल (सीएचसी कंडिसौड़)
6- हेमराज सामान्य घायल (सीएचसी कंडिसौड़)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें