फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Sun, 07 Jun 2026 09:56 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)

सार

Uttarakhand News: तोताघाटी के पास एक यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर बस पलटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के समीप ब्रेक फेल होने के कारण यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 39 लोग सवार थे।

विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


Rudraprayag Accident: तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की एक्सयूवी, पांच यात्री थे सवार
विज्ञापन


चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। जिन यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, अन्य सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहनों से हरिद्वार रवाना कर दिया गया है। फिलहाल हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें