फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag: हेमकुंड साहिब यात्रा पर निकले बाइक सवार की बस हादसे में मौत, दूसरा घायल, बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा

Tue, 23 Jun 2026 12:27 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
विज्ञापन
चारधाम यात्रा मार्ग (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवमूर्ति के पास  बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीर्थयात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। देवप्रयाग कोतवाल प्रमोद बहुगुणा ने बताया कि  लुधियाना पंजाब से दो बाइक सवार युवक ऋषिकेश की ओर से हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


 शिवमूर्ति के समीप पहुंचने पर  ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रही एक बस की चपेट में आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया । जिससे युवक सीधे बस के टायर के नीचे  आ गया  और उसकी मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक बाइक से छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

ये भी पढ़ें...नगरासू गुरुद्वारा विवाद:  भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, चार अब भी डटे
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रमोद बहुगुणा ने बताया कि मृतक की पहचान बलवीर सिंह 35 वर्ष पुत्र तरलोक सिंह, निवासी सुनेत, लुधियाना के रूप में हुई है। वहीं बाइक से छिटककर घायल हुए दूसरे युवक की पहचान कर्मजीत सिंह 33 वर्ष  पुत्र बलवीर सिंह, निवासी भिंड जारखड, लुधियाना के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक और घायल युवक को   बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया है। पुलिस द्वारा बस को अपने कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें