खाई में पड़े मिले दोनों के शव
फोन न उठने के कारण घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बुधवार को जतिन और विशाल की जानकारी पुलिस को दी। खोजबीन में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली।
नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर तलाश किया गया तो दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया।