फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: कोल्हुखेत के पास खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, घायल बेटा पहाड़ी पर अटका

Thu, 06 Nov 2025 02:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Mussoorie Accident: पिता-पुत्र काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान दोनों बाइक समेत खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
बाइक खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास सुबह बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल होकर पहाड़ी पर अटक गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब दस बजे की है। दो युवक देहरादून से पेंट पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा खाई में बाइक(बजाज प्लैटिना UK07AB7926) खाई में गिरी हुई थी। एक घायल पहाड़ी पर फंसा हुआ था और दूसरे की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा। 

Dehradun: युवक को खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा
विज्ञापन


मृतक की पहचान असवाक अहमद(40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। घायल फैजान अहमद(14 ) पुत्र असवाक अहमद का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें