फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: लक्सर-रुड़की हाईवे पर हादसा; सोलानी नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी अनियंत्रित कार

Sun, 10 May 2026 06:15 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)

सार

लक्सर क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी अनिल अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ जा रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
सोलानी पुल से नीचे गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलानी नदी पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


हादसा रविवार की दोपहर करीब 12 बजे लक्सर-रुड़की हाईवे स्थित सोलानी नदी के पुल पर हुआ। लक्सर क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी अनिल अपनी पत्नी सोनी और रिश्तेदार कोमल निवासी मारकपुर, रचना निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द व श्रीकांत निवासी बिजनाखेड़ी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर के साथ लक्सर से इकबालपुर क्षेत्र के कुंजा गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान वह जब हाईवे पर सोलानी नदी के पुल पर पहुंचे तभी कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी क्षेत्र में जा गिरी।

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार, मची चीख पुकार
विज्ञापन


कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीनों महिलाएं और दोनों पुरुष घायल हो गए। हादसे को देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को दूसरे वाहन से रुड़की के अस्पताल भेजा गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चैहान ने बताया कि घायलों को रुड़की के अस्पताल भेजा गया है। हादसे की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

जहां कार गिरी वहां है रेत
सोलानी नदी पुल की रेलिंग तोड़कर कार नदी क्षेत्र में जिस जगह गिरी वहां रेत है। अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। कार सवार पांचों लोगों को चोटें आई हैं। कार के नीचे गिरते ही कार में सवार महिलाओं में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। राहगीर घायलों को कार से निकालकर मुख्य मार्ग पर लेकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें