फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: कालसी- चकराता मार्ग पर हादसा...खाई में गिरी कार, एलआईसी कर्मी की मौत, पत्नी घायल

Sun, 15 Dec 2024 10:51 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

एलआईसी कर्मी अपनी पत्नी के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई  में जा गिरी।
विज्ञापन
कालसी मार्ग पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक एलआईसी कर्मी की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी मायाराम पंवार (55) पुत्र परम सिंह पंवार एलआईसी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह रविवार सुबह अपनी पत्नी सुशीला पंवार के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई  में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही दरवाजा खुलने से मायाराम पंवार की पत्नी छिटक कर बाहर गिर गई और झाड़ियों में फंस गई। चालक कार समेत खाई में जा गिरे।

Uttarakhand: अस्पताल से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा, कमेटी की गई गठित

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि कार चालक की मौत हो गई थी। बताया कि घायल महिला का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें