फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, चार की मौत

Fri, 09 Sep 2022 10:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

मुंबई के यात्रियों की टैक्सी शुक्रवार सुबह ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिर गई। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास शुक्रवार को सुबह पौने सात बजे मुंबई के पांच तीर्थयात्रियों से भरी कार 80 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन की मौके पर, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चालक और एक यात्री का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


सभी तीर्थयात्री ऋषिकेश से टैक्सी से बदरीनाथ धाम के लिए निकले थे। शुक्रवार को सुबह पुलिस को एक कार के ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल सूचना एसडीआरएफ ढालवाला को दी। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। जैसे ही टीम खाई में पहुंची, तीन लोगों के शव मौके पर पड़े थे, जबकि तीन लोग घायल थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट की बैठक आज, भर्ती परीक्षाओं को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
विज्ञापन


टीम ने घायलों और मृतकों के शव को रस्सी और स्ट्रेचर की मदद से बाहर निकालकर एसपीएस राजकीय अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने एक और यात्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक यात्री को गंभीर घायल होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि कि कार में महाराष्ट्र के मुंबई निवासी पांच यात्री और कार चालक सवार था। 

विज्ञापन

एयर बैग के कारण बच गए दो लोग

एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि चालक रविंद्र सिंह और यात्री रविंद्र चव्हाण टैक्सी में आगे बैठे थे। जैसे ही बेकाबू होकर खाई में गिरी, वैसे ही आगे के एयर बैग खुल गए। एयर बैग खुलने से दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं। पीछे एयर बैग नहीं थे, जिससे यात्रियों की मौत हो गई।

वाहन को बचाने में हुआ हादसा

चालक रविंद्र सिंह ने बताया कि सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में वह टैक्सी ने नियंत्रण खो बैठा। जब तक कुछ समझ आता तक टैक्सी ने खाई में गिर गई। 


इनकी गई जान

शिवाजी बुधकर (53), निवासी दहिसर मुंबई
पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी (37), निवासी वेस्ट वसाई ठाणे, मुंबई 
जितेश प्रकाश लोखंडे (47), निवासी मनोर टाकवाहल ठाणे, मुंबई
धर्मराज, निवासी, पचुबंदर वसाई पालघर महाराष्ट्र

ये हुए घायल

रविंद्र सिंह, टैक्सी चालक, रुद्रप्रयाग
रविंद्र चव्हाण, यात्री, निवासी ग्रेटर मुंबई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें