फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार, मची चीख पुकार

Sun, 10 May 2026 06:36 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Uttarakhand Accident News: बस बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। चलते-चलते ड्राइवर की साइड की खिड़की खुल गई। उसे बंद करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बस पलटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट नजदीक हुआ। बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 25 यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। अन्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बस (UK14PA0605) बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। चलते-चलते ड्राइवर की साइड की खिड़की खुल गई। उसे बंद करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सात लोग  घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

Roorkee: लक्सर - रुड़की हाईवे पर हादसा; सोलानी नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी अनियंत्रित कार
विज्ञापन

विज्ञापन

बस में सवार बाकी यात्रियों को मामूली खरोंचें आईं, सभी सुरक्षित हैं। थाना मुनि की रेती पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यातायात सुचारू कराया जा रहा है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने बस को सड़क से हटवा दिया है

ये हुए घायल

1-सोनम गुप्ता(28) पुत्री ज्ञानचंद।
2-मुन्नी देवी(56) पत्नी ज्ञानचंद  
3-चंद्र प्रकाश (62)  गुप्ता पुत्र रामचरण उम्र  वर्ष
4-संजय चौरसिया  ( 59) पुत्र पन्नालाल उम्र वर्ष 
5-सीता देवी (38) पत्नी  राम प्रसाद  उम्र वर्ष 
6-कुमारी शबनम (32) पत्नी अभिमन्यु उम्र वर्ष 
7-मनीष गिरी  (44)
समस्त निवासीगण लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश l।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें