बुधवार को करीब 9.30 बजे सोनप्रयाग से केदारनाथ के 13 यात्रियों को लेकर शटल वाहन गौरीकुंड के लिए रवाना हुआ। वाहन में उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली और पश्चिम बंगाल के यात्री थे। गौरीकुंड से करीब एक किमी पहले वाहन अनियंत्रित होकर मदाकिनी नदी में जा गिरा। वाहन के नदी में गिरने से पहले ही सभी यात्री रिंगाल की झाड़ियों में छिटक गए, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडअीारएफ, डीडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू में जुट गईं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार की मौजूदगी में घायलों को खाई से निकालकर सोनप्रयाग में भर्ती किया गया। घायलों के सिर व शरीर पर चोंटें आई हैं। हादसे में एक यात्री सुनील दास (68), निवासी पश्चिम बंगाल की मौत हो गई थी। घायलों में 6 की गंभीर हालत को देखते हुए एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। अन्य सात लोगों का सोनप्रयाग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में घायल --
पिंकी (35), आर्यन (1), महेश (35) व सरिता (25) निवासी अयोध्या (उत्तर प्रदेश), विदिशा (22), पी. भोमि (29), मंजू दास (68), दीप पवन (15), सोमिस्ता दास (40), सैमोली (58), मॉलोनिका (58), सोनिमा दास (40) व देवाशीष दास (47) निवासी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और राजेश (50) निवासी नई दिल्ली।
घायलों को किया एयरलिफ्ट
केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए छह लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।