फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहे तीन किशोर: जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे थे आठ दोस्त, हादसे ने मातम में बदल दी खुशियां

Sat, 16 Jul 2022 07:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/नई टिहरी

सार

17 साल के वत्सल के लिए उसका ये जन्मदिन आखिरी जन्मदिन रहा। आठ दोस्तों के साथ नीमबीच पर पार्टी मनाने पहुंचा वत्सल गंगा के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ ही उसके दो दोस्त में गंगा में बह गएष। वहीं नई टिहरी  में वाटर फॉल में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ साइकिलिंग करते हुए ल्वारखा वाटर फॉल पहुंचा था।
विज्ञापन
युवाओं को बचाने के लिए किया गया रेस्क्यू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मुनिकीरेती अंतर्गत नीमबीच पर जन्म दिन पार्टी मनाने आए अमितग्राम गुमानीवाला के तीन किशोर गंगा में बह गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनि की रेती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना मुनि की रेती पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन किशोरों का कहीं कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि शनिवार को गुमानीवाला से आठ किशोर नीमबीच पर जन्म दिवस कार्यक्रम मनाने आए थे। कार्यक्रम के बाद आर्यन बंगवाल (16) पुत्र वीरेंद्र बंगवाल, वत्सल बिष्ट (17) पुत्र महेंद्र बिष्ट,  प्रतीक मलेठा (16) पुत्र राकेश चंद्र निवासी गली नंबर 28 गुमानीवाला ऋषिकेश गंगा में उतर गए।

गंगा का बहाव तेज होने के कारण एक किशोर गंगा में बहने लगा, साथी को गंगा में बहता देख दूसरे और तीसरे किशोर ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तीनों के तीनों किशोर गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गए। किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन नीम बीच पहुंचे। किशोरों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  

विज्ञापन

मातम में बदली जन्मदिन की खुशी 

अमित ग्राम, गुमानीवाला के आठ किशोर दोस्त का जन्म दिन मनाने घर से करीब 10 किलोमीटर दूर तपोवन में नीम बीच पहुंचे। लेकिन तीन दोस्तों के गंगा में डूबने से जन्मदिन की खुशी पलभर में मातम में बदल गई। ऋषिकेश अमित ग्राम के पार्षद विपिन पंत ने बताया कि शनिवार को वत्सल बिष्ट का जन्मदिन था, इसे मनाने के लिए सभी दोस्त तपोवन गए हुए थे। वत्सल भी गंगा में लापता है। उन्होंने बताया कि तीनों किशोर इंटरमीडिएट के छात्र हैं। जिसमें आर्यन बंगवाल डीएसबी, प्रतीक मलेठा फुटहिल्स और वत्सल बिष्ट अगापे स्कूल में पढ़ते हैं। 


 

विज्ञापन

ल्वारखा वाटर फॉल में डूबने से किशोर की मौत

नई टिहरी  में कुमाल्डा पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह ल्वारखा वाटर फॉल में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। कुमाल्डा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रोहित रावत (15) पुत्र राकेश रावत निवासी सहस्रधारा देहरादून सुबह करीब पांच बजे अपने तीन दोस्तों के साथ साइकिलिंग करते हुए करीब सात बजे ल्वारखा वाटर फॉल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि रोहित के वाटर फॉल में नहाने की इच्छा जताने पर उसके साथियों ने उसे मना किया था लेकिन रोहित ने उनकी बातों को अनसुना कर वाटर फॉल में कूद गया। मृतक किशोर के साथियों ने बताया कि वह फॉल में कूदा तो उसके बाद बाहर नहीं निकल पाया।

ये भी पढ़ें...मौत को मात: भरभराकर गिर गई जर्जर स्कूल भवन की दीवार, मलबे के नीचे अटकी सांसें, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

चौकी प्रभारी ने बताया कि ल्वारखा वाटर फॉल में एक किशोर के डूबने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो मृतक के साथियों ने घटना के बारे में बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि वाटर फॉल 15 फीट से अधिक गहरा है जिससे किशोर वहीं फंस गया। उन्होंने बताया कि वाटर फॉल से शव बाहर निकालकर घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें