फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयागः हाईवे पर डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, केदारनाथ आए यात्री को पड़ा दिल का दौरा

Thu, 25 Jul 2019 12:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

बुधवार देर रात रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सेमी के पास डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है। वहीं केदारनाथ यात्रा में आए एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार रात एक डंपर संख्या यूके13 सीए 1141 खाई मे गिर गया। देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस द्वारा ड्राइवर का रेस्क्यू किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह गुप्तकाशी व ऊखीमठ पुलिस ने सेना के साथ खोजबीन करते हुए ड्राइवर चंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह भंडारी निवासी ग्राम सेमी तल्ली गुप्तकाशी उम्र 48 वर्ष का शव नदी से बरामद किया। पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं बुधवार को केदारनाथ की यात्रा पर आए यात्री कुलदीप सिंह (38) पुत्र भागमल सैनी निवासी चंदसीना मुजफ्फरनगर खतौली उत्तर प्रदेश की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें