फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को पीछे से आई अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, उछलकर कई फीट दूर गिरा

Mon, 05 Jan 2026 12:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक सड़क पर उछलकर गिर गया। युवक को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचा।  
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर इलाके में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा।

विज्ञापन


पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें टक्कर के बाद युवक को सड़क पर गिरते दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महंगे होटलों में शादी पर रोक, महिलाएं ज्यादा गहने नहीं पहनेंगी, उल्लंघन पर लगेगा एक लाख जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक रामपुर का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें