बिना परमिट के बोलेरो वाहन भद्रकाली से आगे कैसे निकला। इसके बाद टिहरी, उत्तरकाशी तक भी किसी ने जांच की जहमत क्यों नहीं उठाई, इस पर सवाल उठने लाजमी है। नियम के अनुसार कोई भी वाहन चालक बिना परमिट के सवारियों को नहीं बैठा सकता है। बावजूद इसके दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो हाईवे पर कैसे दौड़ रही थी।
भद्रकाली में वाहनों को रोकने की मनाही है, क्योंकि वहां जाम लग रहा था। सुबह चार बजे से पहाड़ के लिए एंट्री शुरू हो जाती है। इसी दौरान सुबह किसी वक्त वह वाहन चकमा देकर निकल गया। यह बात सच है कि वाहन चालक के पास ग्रीन कार्ड नहीं था।
-सुनील शर्मा, आरटीओ प्रवर्तन, देहरादून
ये भी पढ़ें...Chardham: नहीं थम रही तीर्थयात्रियों की मौतें, अब तक 76 ने दम तोड़ा, 50 से अधिक उम्र वालों के लिए स्वास्थ्य जांच जरूरी
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन की फिटनेस पांच मई को हुई है। हो सकता है वाहन स्वामी ने परमिट के लिए आवेदन किया हो। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का बीमा, टैक्स और प्रदूषण नवंबर 2022 तक का है। चेक पोस्ट पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों की अधिक चेकिंग की जा रही है। हो सकता है चेक पोस्ट पर पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने ट्रेकिंग दल के उत्तरकाशी जाने की बात कही हो।
- चक्रपाणि मिश्रा, एआरटीओ